Friday, May 5, 2017

रंगचिन्तक मंजुल भारद्वाज आदिवासी ‘युवाओं और बच्चों’ के लिए 4 दिवसीय ‘थिएटर ऑफ़ रेलेवंस’ कार्यशाला को उत्प्रेरित करेगें !

‘#थिएटर ऑफ़ रेलेवंस’
“हमारा जीवन सुन्दर है !’
4 दिवसीय #आदिवासी ‘युवाओं और बच्चों’ के लिए नाट्य कार्यशाला
7 -10 मई 2017, चिखलवाड़ी, त्र्यम्बकेश्वर , नासिक
उत्प्रेरक : रंगचिन्तक मंजुल भारद्वाज
‘बेचने और खरीदने’ के मन्त्र से चलने वाले इस ‘मुनाफ़ाखोर’ #भूमण्डलीकरण के दौर में मानव ने अपने ‘लालच’ की भूख  को  मिटाने के लिए ‘अंधाधुंध’ #विकास के भ्रमजाल से अपने लिए सबसे बड़ा ‘पर्यावरण’ संकट खड़ा किया है . पृथ्वी ‘मानव’ की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधनों से लैस है, पर उसकी ‘लालच’ को पूरा करने के लिए उसके संसाधन ‘सीमित’ हैं . आज के आधुनिक कहलाने वाले पढे लिखे ‘अनपढ़’ समाज की  जीवन शैली की दिशा  ‘बाजारवाद’ तय करता है . ‘बाजारवाद’ की ‘लूट’ को #विज्ञापन एक ‘लुभावन’ सपने के रूप में समाज को परोसता है . विज्ञापन के ‘मुनाफ़ाखोर’ जुमले ‘YOU do not need it, but you want to have it’ समाज का ‘कुतर्क’ मानस तैयार कर रहे हैं जो ‘ज़रूरत’ की निरर्थकता और ‘लालच’ की सार्थकता स्थापित कर रहा है और ऐसे विज्ञापन के ‘जुमले’ लिखने वाले मीडिया में ‘#पर्यावरण’ बचाने की गुहार लगाते हैं . मीडिया में वो ’फ़िल्मी एक्टर ’ बिजली और पानी  बचाने की अपील करता हुआ दिखता है जिसके ‘घर’ में सबसे ज्यादा ‘बिजली और पानी’ खर्च होता है .स्मार्ट फ़ोन पर busy बेरोज़गार ‘युवा’ झूठे संदेश को भेजने और ‘क्रिकेट’ में बाहुबली की चर्चा करने में व्यस्त है ..


 धरती माँ का बुखार हर पल बढ़ रहा है ..धरती संकट में है ... मध्यमवर्ग के ‘विकास’ के लिए ‘जंगल’ धड़ाधड़ काटे जा रहे हैं ... देश में सूखा चरम पर है ..किसान का हाल सब ‘विकास’ के अंधों के सामने है ... ऐसी हालत में रंगचिन्तक #मंजुलभारद्वाज और ‘थिएटर ऑफ़ रेलेवंस’ नाट्यसिद्धांत के अभ्यासक रंगकर्मी अश्विनी नांदेडकर , कोमल खामकर , तुषार म्हस्के 7 -10 मई 2017 तक वैतारना झील के परिसर में बसे ‘चिखलवाडी’ आदिवासी गाँव में ‘आदिवासी युवाओं और बच्चों’ के लिए 4 दिवसीय ‘थिएटर ऑफ़ रेलेवंस – हमारा जीवन सुन्दर है !’ नाट्य कार्यशाला को उत्प्रेरित करेगें . इस कार्यशाला में सहभागी ‘पर्यावरण संरक्षण और संतुलन’ पर अपनी नाट्य प्रस्तुतियां करेगें 

.
1992 से “थिएटर ऑफ़ रेलेवंस” ने जीवन को नाटक से जोड़कर रंग चेतना का उदय करके उसे ‘जन’ से जोड़ा है। विगत 25 वर्षों से “#थिएटरऑफ़रेलेवंस” ने अपनी नाट्य कार्यशालाओं में सहभागियों को मंच,नाटक और जीवन का संबंध,नाट्य लेखन,अभिनय, निर्देशन,समीक्षा,नेपथ्य,रंगशिल्प,रंगभूषा आदि विभिन्न रंग आयामों पर प्रशिक्षित किया है और कलात्मक क्षमता को दैवीय वरदान से  हटाकर कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण की तरफ मोड़ा है।मनुष्य से मनुष्यता,प्रकृति से उसके संसाधनों को छीनने वाला भूमंडलीकरण विषमता और अन्याय का वाहक है.हवा,जल,जंगल और मानवीयता की बर्बादी पर टिकी है इसके विकास की बुनियाद जिससे पृथ्वी का बुखार बढ़ रहा है .
ऐसे समय में लोकतान्त्रिक व्यवस्था की आवाज़ ‘मीडिया’ भी पूंजीवादियों की गोद में बैठकर मुनाफ़ा कमा रहा है तो थिएटर ऑफ रेलेवेंस” नाट्य सिद्धांत राष्ट्रीय चुनौतियों को न सिर्फ स्वीकार करता हैं बल्कि राष्ट्रीय एजेंडा भी तय करता है ।भूमंडलीकरण ने दुनिया की जैविक और भौगोलिक विविधता को बर्बाद किया है और कर रहा है.इसका चेहरा बहुत विद्रूप है.इस विद्रूपता के खिलाफ नाटक “बी-७” से “थिएटर ऑफ़ रेलेवंस” ने अपनी वैश्विक हुंकार भरी और सन 2000 में जर्मनी में इसके प्रयोग किये. मानवता और प्रकृति के नैसर्गिक संसाधनो के निजीकरण के खिलाफ सन 2013 में नाटक “ड्राप बाय ड्राप :वाटर” का यूरोप में मंचन किया.नाटक पानी के निजीकरण का भारत में ही नहीं दुनिया के किसी भी हिस्से में विरोध करता है.पानी ‘हमारा नैसर्गिक और जन्मसिद्ध अधिकार है” निजीकरण के लिए अंधे हो चले सरकारी तन्त्र को समझना होगा की जो सरकार अपने नागरिकों को पीने का पानी भी मुहैया ना करा सके वो संस्कार,संस्कृति की दुहाई और विकास का खोखला जुमला बंद करे.

आदिवासी सदियों से ‘जल,जंगल और पर्यावरण’ के संतुलन और संरक्षण का प्रहरी रहा है . सर्वहारा सांस्कृतिक केंद्र  द्वारा युवा रंगकर्मी राकेश नाईक की स्मृति में आयोजित इस कार्यशाला में नाटक के माध्यम से इस अवधारणा को पुनर्स्थापित किया जाएगा कि बिकाऊ  फ़िल्मी लोगों की बजाए ‘आदिवासी’ पर्यावरण’ के संतुलन और संरक्षण का ‘#सच्चा और टिकाऊ #दूत’ है !

Saturday, April 15, 2017

थिएटर ऑफ़ रेलेवंस “राजनीति’ ‘खेती, किसान,आत्महत्या और डिजिटल इंडिया’नाट्य पूर्वाभ्यास कार्यशाला -रंग चिन्तक मंजुल भारद्वाज




थिएटर ऑफ़ रेलेवंस
“राजनीति’
‘खेती, किसान,आत्महत्या और डिजिटल इंडिया’

‘अपनी ही ‘खोपड़ी’ लिए खड़ा भारतीय ‘किसान’ और महान भारत का ‘जनमानस’ खामोश क्यों?’
विषय पर नाट्य पूर्वाभ्यास कार्यशाला – पड़ाव -3
उत्प्रेरक – रंग चिन्तक मंजुल भारद्वाज
कब : 23 - 27 अप्रैल,2017
कहाँ : युसूफ मेहरअली सेंटर , पनवेल ( मुंबई)
सहभागी : वो सभी देशवासी जो स्वयं को लोकतंत्र का पैरोकार और रखवाले समझते और मानते हैं
विवरण
हमारा जीवन हर पल ‘राजनीति’ से प्रभावित और संचालित होता है पर एक ‘सभ्य’ नागरिक होने के नाते हम केवल अपने ‘मत का दान’ कर अपनी राजनैतिक भूमिका से मुक्त हो जाते हैं और हर पल ‘राजनीति’ को कोसते हैं ...और अपना ‘मानस’ बना बैठे हैं की राजनीति ‘गंदी’ है ..कीचड़ है ...हम सभ्य हैं ‘राजनीति हमारा कार्य नहीं है ... जब जनता ईमानदार हो तो उस देश की लोकतान्त्रिक ‘राजनैतिक’ व्यवस्था कैसे भ्रष्ट हो सकती है ? .... आओ अब ज़रा सोचें की क्या बिना ‘राजनैतिक’ प्रकिया के विश्व का सबसे बड़ा ‘लोकतंत्र’ चल सकता है ... नहीं चल सकता ... और जब ‘सभ्य’ नागरिक उसे नहीं चलायेंगें तो ... बूरे लोग सत्ता पर काबिज़ हो जायेगें ...और वही हो रहा है ... आओ ‘एक पल विचार करें ... की क्या वाकई राजनीति ‘गंदी’ है ..या हम उसमें सहभाग नहीं लेकर उसे ‘गंदा’ बना रहे हैं ...  23 - 27 अप्रैल,2017 को “राजनीति’ विषय पर नाट्य पूर्वाभ्यास कार्यशाला – पड़ाव 3 का आयोजन कर हमने एक सकारात्मक पहल की है .रंग चिन्तक मंजुल भारद्वाज की उत्प्रेरणा में सभी सहभागी उपरोक्त प्रश्नों पर मंथन करेगें . हम सब अपेक्षा करते हैं की ‘गांधी , भगत सिंह , सावित्री  और लक्ष्मी बाई’ इस देश में पैदा तो हों पर मेरे घर में नहीं ... ‘खेती, किसान,आत्महत्या और डिजिटल इंडिया’

‘अपनी ही ‘खोपड़ी’ लिए खड़ा भारतीय ‘किसान’ और महान भारत का ‘जनमानस’ खामोश क्यों?... आओ इस पर मनन करें और ‘राजनैतिक व्यवस्था’ को शुद्ध और सार्थक बनाएं ! आपकी सहभागिता के प्रतीक्षारत !



Friday, March 24, 2017

रंग चिंतन में समाहित होता है उसका अर्थ संयोजन -मंजुल भारद्वाज (रंग चिन्तक

भाग -१
रंग चिंतन में समाहित होता है उसका अर्थ संयोजन
-मंजुल भारद्वाज (रंग चिन्तक)
भारत देश में भारत सरकार सबसे धनी और सबसे ताकतवर है. उसका अर्थ तंत्र हरेक नागरिक से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर से चलता है. यानी सबसे ताकतवर भी नागरिक से मांगकर जीता है. जिसके लिए सरकार वही ‘अर्थ’ का जिम्मेदार . ये सरल आर्थिक नियम और फार्मूला है. हाँ इस सरल बात की व्यवहारिकता की कई उलझन और पेंच है . सरकार किसको कितना  पैसा देती है ..क्यों देती है ...किसलिए देती है ... गरीब को कम ..अमीर को ज्यादा .. हाँ ये व्यवहार गत विवादित पक्ष हैं ..पर ये प्राथमिकताओं और राजनैतिक पक्षधरता का आयाम है. पर ‘अर्थ’ कहाँ से और कैसे संचित हो उस फार्मूले की सरलता जस की तस और स्पष्ट है. सबसे अमीर भारत सरकार को एक गरीबी रेखा से नीचे जीने वाला नागरिक भी उसकी तिजोरी भरता है ..एक माचिस या सुई खरीदने पर भी सरकार को टैक्स देता है .. अमीरों की बात तो सर्वविदित है की वो कैसे सरकार को .... चलाते और लूटते हैं ...
जनहित , जन सरोकार तो जनता का आर्थिक सहयोग अनिवार्य है .. टिकाऊ और स्वतंत्र अभिव्यक्ति के लिए ! यही सरल बात कलाकारों को समझनी है और यही वैश्विक अर्थ चिंतन है . पर विकास और विकसित होने के पायदान भ्रमित करते हैं मसलन विकसित यूरोपीय मॉडल जहाँ ‘कला और उससे जुडी संस्थाएं वित्त पोषित हैं” और उनका यहीं मॉडल औपनिवेशिक देशों ने अपनाया है और अपने यहाँ उनकी तर्ज़ पर ‘कला प्रशिक्षण संस्थान खोले’ उनके ही चिंतन को अपनाया यानी विकासशील देश भले ही राजनैतिक रूप से आज़ाद हों पर विकास के मापदंड और सांस्कृतिक चिंतन साम्राज्यवादी देशों  का है . इस ‘औपनिवेशिक चिंतन’ को यहाँ के तथाकथित पेशेवर कलाकार पूरी अंधभक्ति से लागू करते हैं और मॉडर्न कहलाते हैं. दरअसल ये सांस्कृतिक गुलाम हैं और अपने देश की सांस्कृतिक चेतना और विरासत से दूर एक ‘औपनिवेशिक चिंतन’ की नकल करते हुए खप रहे हैं और ‘कला’ के लिए संसाधन नहीं हैं का रोना रो रहे हैं.
  ‘औपनिवेशिक चिंतन’ वाले रंग गृह,उनकी तकनीक,उनके नाटक और भारतीय बाज़ार और दर्शक , मध्यमवर्ग जो अमेरिका  और यूरोप की तरह विकसित होना चाहता है और साथ ही साथ ग्लोबल वार्मिंग पर हाय हाय भी कर रहा है. यानी कुल मिलकर सब मुखौटे लगाए हुए ..कलाकार भी और दर्शक भी .. और दोनो एक दूसरे को ग्राहक और खरीददार समझते हैं. कलाकार सोचता है मैं क्या बेचूं और कितना कमाऊं और दर्शक सोचता है मुझे क्या मिल रहा है, मेरा कितना मनोरंजन हो रहा है .. यानी इनके लिए ‘कला का मतलब बेचना और खरीदना’ प्रॉफिट एंड लोस ! इससे जन्मा ‘कला कला के लिए’ वाला अवसरवादी विचार यानी कुल मिलाकर एक ऐसा वर्ग तैयार हुआ कलाकारों का जो ये मानने लगा मैं कलाकार हूँ ..मेरा जनता के सरोकारों से क्या वास्ता ... ऐसे ही कलाकारों को सत्ता ने पोषित किया और ऐसे ही कलाकारों को अपने संस्थानों में प्रशिक्षित किया और ऐसे बढई बना दिए जिनके पास हुनर तो है पर ‘चिंतन’ नहीं. और कलाकारों की ऐसी  कौम ने ये झूठ और भ्रम फैलाया की नाटक से रंगकर्मी जिंदा नहीं रह सकते और नाटक करने और उसमें ज़िन्दगी बसर करने के लिए सरकारी , ग़ैर सरकारी वित्त पोषण और अनुदान के बिना रंगकर्म ‘असम्भव’ है . 
ऐसे अवसरवादी और भ्रामक चक्रव्यूह को “थिएटर ऑफ़ रेलेवंस’ नाट्य सिद्धांत ने भेदा. जनता के सामने अपने रंग चिन्तन को रखा और उनके सरोकारों से अपनी कला को सराबोर किया .
“थिएटर ऑफ़ रेलेवंस” रंग सिद्धांत के अनुसार दर्शक सबसे बड़ा और शक्तिशाली रंगकर्मी है और पाश्चात्य चिंतन के ‘निर्देशक और अभिनेता केन्द्रित रंगकर्म की बजाय “दर्शक और लेखक केन्द्रित रंगकर्म को स्थापित किया ...”क्योंकि दर्शक प्रथम, सबसे बड़ा और शक्तिशाली रंगकर्मी है.”
पूंजीवादी कलाकार कभी भी अपनी कलात्मक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं लेते इसलिए “कला – कला के लिए” के चक्रव्यहू में फंसे हुए हैं और भोगवादी कला की चक्की में पिस कर ख़त्म हो जाते हैं . “ थिएटर ऑफ़ रेलेवंस “ ने “कला – कला के लिए” वाली औपनिवेशिक और पूंजीवादी सोच के चक्रव्यहू को अपने तत्व और सार्थक प्रयोगों से तोड़ा (भेदा) है और “दर्शक” को जीवन को बेहतर और शोषण मुक्त बनाने वाली प्रतिबद्ध,प्रगतिशील,समग्र और समर्पित रंग दृष्टि से जोड़ा है .
“ थिएटर ऑफ़ रेलेवंस “ अपने तत्व और सकारात्मक प्रयोगों से एक बेहतर , सुंदर और मानवीय विश्व के निर्माण के लिए सांस्कृतिक चेतना का निर्माण कर सांस्कृतिक क्रांति के लिए प्रतिबद्ध है !
इस नाट्य दर्शन को क्रियान्वित करने के लिए दर्शक की आर्थिक सहभागिता का सूत्रपात किया और ‘दर्शक’ को एक ग्राहक समझने की बजाए साथी और सरोकारी रंगकर्मी समझा ! जिसके परिणाम स्वरूप पाश्चात्य नकल वाले महंगे ‘रंग ग्रहों , नाटक को लाइट एंड साउंड शो बनाने वाली तकनीक , महगें सेट और ग़ैर ज़रूरी विज्ञापन के फिजूल खर्चे से निजात मिली ... निरर्थक पैतरों से बचे और सरकारी या निजी वित्त पोषित कला की बजाय  सार्थक और सरोकारी ‘कला साधना’ का मौक़ा मिला और आज भी निरंतर और अविरल जारी है . दृष्टि स्पष्ट हो तो सृष्टि नेक और सुदृढ़ होती है... और भ्रांतियों से बचे रहते हैं ... इससे बहुत समय बचता है ‘रंग साधना के लिए’ !

भाग -२

रंगकर्म और साधन सम्पन्नता
-    मंजुल भारद्वाज
रंगकर्म और साधन सम्पन्नता – बड़ी आकर्षक और दिल को छूने वाली बात है हर रंगकर्मी का ख्वाब होता है की उसके रंगकर्म के लिए सभी संसाधन मौजूद हों चाहे वो “राज्य व्यवस्था” उपलब्ध कराए या समाज व्यवस्था उपलब्ध  कराए...  बड़ी अच्छी बात है ..और दिल की बात है और दिल की बात हर व्यक्ति को पसंद आती है ... पर क्या रंगकर्म केवल लोक लुभावन दिल को छूने भर की कला है .. नहीं रंगकर्म दिल को छूते हुए दिमाग को झक झोरने और चिंतन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने वाली , मानसिक रूढ़ियों को तोड़ने वाली कला है .. यानी इंसान को इंसान बनाये रखने वाली विधा है ..एक ऐसे “व्यक्ति और समाज” का निर्माण करने वाली विधा जो न्याय संगत और शोषण मुक्त हो, जो मानवीय मूल्यों , शांति, सौहार्द और समानता वाली व्यवस्था का निर्माण करे .
जब “व्यवस्था” पर प्रश्न उठाया जाता है तब बात गड़बड़ होनी शुरू होती है ..जब तक भोगवादी “रंगकर्म” करते रहो तो संसाधन उपलब्ध होते रहते हैं पर जब “व्यवस्था” पर प्रश्न उठाने वाला  तर्क संगत “ रंगकर्म” अपने पावं पसारने लगता है संसाधन गायब हो जाते हैं .
एक विश्लेषण करें की जिस देश में “राज्य व्यवस्था” रंगकर्म को संसाधन उपलब्ध कराती है क्या वहाँ  प्रगतिशील रंगकर्म होता है क्या ? ..जैसे अमेरिका विश्व का सबसे अमीर देश , विकसित देश ..जहाँ बुनियादी सुविधाएं हैं वहां किन नाटककारों  ने और कितने रंगकर्मियों ने “ नर संहार  करने वाले हथियार बनाने और बेचने” वाली अपने देश की नीति का विरोध किया हो क्योंकि अमेरिका की मजबूत अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है हथियार बेचना और बनाना . कितना बेमेल है ना सब, युद्ध में इंसान और इंसानियत को मारो और शांति का पाठ पढाओ और बहस करो हम “शांति और इंसानियत” को  बचाने के लिए युद्ध करते हैं .
दूसरा उदाहरण लें ब्रिटेन ... हँसी आई ना रॉयल अकादमी ऑफ़ ड्रामेटिक आर्ट ... इससे गुरु ज्ञान लेने वाले छात्रों ने अपने देश की शोषण नीति या साम्राज्यवादी नीति के खिलाफ कितना और कितनी बार  ‘रंग आन्दोलन” किया . हमारे देश में ब्रेश्ट का नाम सम्मान से लिया जाता है लेकिन उनके  ही देश में रंगकर्म के सारे संसाधन होते हुए हाशिये पर फैंका हुआ है . “राज्य व्यवस्था” पोषित सांस्कृतिक नीति वाली सोवियत सरकार क्यों ढह गयी ..  सोवियत – भारत  सांस्कृतिक आदान प्रदान जिससे हमारे यहाँ अनेक “जन रंगकर्मी” पैदा हुए क्यों निरर्थक हो गयी ... ये सवाल  मेरे मस्तिष्क में उमड़ घुमड़ रहे हैं और इनका जवाब मेरे पास है वो ये की “रूप यानी फॉर्म” को आगे बढ़ाने वाली  रंग गतिविधियाँ संसाधनों से लबरेज़ रहेंगी और “प्रश्न उठाने वाला और व्यवस्था” को चुनौती देने वाला रंगकर्म ,रंगकर्मी , रंग आन्दोलन या रंग नीति संसाधन विहीन रहेगी ..क्योंकि ये चेतना का रंगकर्म है जो संसाधनों से नहीं प्रतिबद्धता यानी जूनून से चलता है  !
........

Wednesday, February 15, 2017

“तत्व,व्यवहार,प्रमाण और सत्व” की चतुर्भुज को जो साधता है वो है...क्रिएटर” – मंजुल भारद्वाज (रंग चिन्तक )


कला एक निरंतर खोज है ..और कलाकार एक अविरल खोजी ...विवशता को हम अपना भाग्य मान लेते हैं और विडम्बना को ‘नीयती’ .. और अपने आप को एक पूर्वनिर्मित ‘बक्से’ में या व्यवस्था के पिंजरे में बंद कर लेते हैं .. और उस पिंजरे में अभिशप्त जीवन को अपना लक्ष्य और उस लक्ष्य के पूर्वनिर्धारित कर्मों यानी क्रिया को अपना ‘धर्म’ मान लेते है ... पर जो इस ‘पिंजरे’ के बाहर ..अन्दर .. देख सकता है ..उसको खंगोल सकता है .. इस पिंजरे को तोड़ने का उपाय जानता है ...वो कलाकार है .क्योंकि कलाकार का मतलब है काल का आकार... काल यानी कल ..और कल को आकार देने वाले को कहते हैं ‘कलाकार’... 




 वो व्यवस्था ‘गुलाम’ होती है जिसका कलाकार ‘निरीह , असहाय और बेबस हो ... आज भी वही हालात हैं  ... क्योंकि व्यवस्था का ‘हलाहल’ पीने वाला ..स्वयं बेहोश है ..उसके चिंतन और चेतना को .. व्यवस्था के भोगवाद ने ढक लिया है ..वो अपने ‘चिंतन’ को कोमेर्सिअल और प्रोफेशनलिज्म के हाथों बेचकर ‘लुटेरों’ से मुक्ति की आस लगाए बैठें हैं ... ‘लुटेरों’ की लूट की व्यवस्था को ‘विकास’ समझ रहे हैं ..लालच को ‘ज़रूरत’ समझते हैं ... चरखे को पतन और टैंक को मुक्ति का मार्ग समझते हैं ... विज्ञान की बजाए तकनीक की ‘पूजा’ करते हैं .. 



 कैसे पढ़े लिखे हैं सब ...जो मशीन को श्रेष्ठ और ‘विचार’ को पतित समझते हैं .. वो एक पल भी ठहर कर ये नहीं मनन करते की ‘विचार’ से उन्नत मानवीय तकनीक कोई नहीं हैं ... ये विचार सब इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि व्यवस्था एक भीड़ बन गयी है .. और ‘पेट’ के मंदिर के दर्शन की भगदड़  वाली दौड़ में अँधा होकर ‘पेट’ बचाने के लिए अंधी होकर दौड़ रही है ..कौन मरा ..कौन कुचला गया ...किसको परवाह ..क्योंकि ‘लुटेरों’ ने अपनी व्यवस्था में सोच समझकर ये सुनियोजित किया है की ‘भूख’ की तलवार हमेशा लटकी रहे और .. भूख मिटाने के एवज में ‘चेतना’ बिकती रहे ... इस चेतना को  जो सहेज कर रखते  हैं वो ‘कलाकार’ हैं यानी “तत्व ... व्यवहार ... प्रमाण और सत्व” की चतुर्भुज को जो साधता है वो है ‘कलाकार ..रचनाकार .. सृजनहार ...क्रिएटर’ !

---------

संक्षिप्त परिचय -

“थिएटर ऑफ रेलेवेंस” नाट्य सिद्धांत के सर्जक व प्रयोगकर्त्ता मंजुल भारद्वाज वह थिएटर शख्सियत हैं, जो राष्ट्रीय चुनौतियों को न सिर्फ स्वीकार करते हैं, बल्कि अपने रंग विचार "थिएटर आफ रेलेवेंस" के माध्यम से वह राष्ट्रीय एजेंडा भी तय करते हैं।

एक अभिनेता के रूप में उन्होंने 16000 से ज्यादा बार मंच से पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।लेखक-निर्देशक के तौर पर 28 से अधिक नाटकों का लेखन और निर्देशन किया है। फेसिलिटेटर के तौर पर इन्होंने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर थियेटर ऑफ रेलेवेंस सिद्धांत के तहत 1000 से अधिक नाट्य कार्यशालाओं का संचालन किया है। वे रंगकर्म को जीवन की चुनौतियों के खिलाफ लड़ने वाला हथियार मानते हैं। मंजुल मुंबई में रहते हैं। उन्हें 09820391859 पर संपर्क किया जा सकता है।

मानवीय विष को निष्क्रिय करना ही कला का मकसद और साध्य है ! - रंगचिंतक मंजुल भारद्वाज

नाटक “अनहद नाद – Unheard Sounds of Universe” नाटक होते हुए भी “जीवन” है और जीवन में घटित “नाटक” को हर पल उखाड़ फैंकता है .. कलाकार की कला , कलात्मकता और कला सत्व है ..उनका सृजन नाद है .. व्यक्तिगत सृजन दायरे को तोड़कर उसे यूनिवर्सल , ब्रह्मांडीय सृजन से जोड़ता है और कलाकार को देश , काल ,भाषा , धर्म से उन्मुक्त कर एक सृजनकार , एक क्रिएटर के रूप में घडता है .
"अनहद नाद - Unheard sounds of Universe"...  कलात्मक चिंतन है, जो कला और कलाकारों की कलात्मक आवश्यकताओं,कलात्मक मौलिक प्रक्रियाओं को समझने और खंगोलने की प्रक्रिया है। क्योंकि कला उत्पाद और कलाकार उत्पादक नहीं है और जीवन नफा और नुकसान की बैलेंस शीट नहीं है इसलिए यह नाटक कला और कलाकार को उत्पाद और उत्पादिकरण से उन्मुक्त करते हुए,उनकी सकारात्मक,सृजनात्मक और कलात्मक उर्जा से बेहतर और सुंदर विश्व बनाने के लिए प्रेरित और प्रतिबद्ध करता है ।


 नाटक “अनहद नाद – Unheard Sounds of Universe” में परफॉर्म करना एक चुनौती है . चुनौती बहुआयामी हैं 1. नाटक के तत्वों को समझना ( क्योंकि आज की तथाकथित प्रोफेशनल पीढ़ी के पास इसे समझने का सुर ही नहीं ) 2. नाटक में जिस ‘कला’ और कलाकार की व्याख्या है .. वो आज के कला संसार की विलुप्त सरस्वती है 3 नाटक की साधना के लिए “प्रकृति” के साथ जीना ( ये सबसे कठिन .. आज सेल्फी के दौर में ‘प्रकृति’ बस सेल्फी और सोशल मीडिया तक सीमित है या राजनीति के वैश्विक अखाड़े में “ग्लोबल वार्मिंग” के रूप में एक राजनैतिक पैंतरा भर है ) 4 कला साधना के लिए “दर्शक” की अर्थ भागीदारी (दुनिया जिस मोड़ पर खड़ी है वहां लूट को व्यापर और लूट के प्रचारक को ब्रांड एम्बेसडर कहा जाता है यानी जो जितना संसाधनों को बेच सकता है वो उतना बड़ा ब्रांड एम्बेसडर के दौर में सीधा कलाकार और दर्शक का रिश्ता बनाना .. यानी कला की दलाली करने वालों के जाल से मुक्त होना )


 आज के कला बाज़ार के जाल से उन्मुक्त होना . ये ‘जाल’ बहुत जटिल है क्योंकि इसने सब मूर्खों को जकड रखा है . मुर्ख शब्द एक व्याहारिक जड़ता को दर्शाने के लिए है . इसकी एक मिसाल अभी हाल में हुई नोट बंदी में देखने को मिलती है जहाँ एक व्यक्ति कह रहा था “कालाधन रखने वाले लाइन में खड़े हैं , उनकी नींद हराम है” और जनता मान रही थी जबकि वो खुद अपनी मेहनत की कमाई को बदलवाने और जमा करने के लिए खड़ी थी .. किसी ने उस व्यक्ति को नहीं कहा अबे “हमारी मेहनत की कमाई को काला धन बोलता है (..हो सकता है जनता चुनाव में बोले) उसी तरह एक निहायत ही खपाऊ और टाइमपास सीरियलों के EP, TP, CP नामक जीव किसी मुनाफाखोर चैनल के उगाही ठेकेदार कला के नाम पर  ‘उपभोग वस्तु” और कलाकारों के नाम पर ‘पेट भरू” बेरोजगारों की फ़ौज खड़ा कर रहे हैं . कला और कलाकार के कला तत्व और सत्व को हर रोज़ “पेट भर’ और बिकने का डर दिखाकर डराते धमकाते हैं . जबकि तथ्यों को ध्यान से देखें तो  मुनाफाखोर चैनल के उगाही ठेकेदारों को चैनल मालिक “यूज़ & थ्रो” की नीति के तहत एक अल्प काल के बाद लात मारते हैं और ये चैनल की चमक दमक में कार और फ्लैट के लोन की किश्तों को भरने के लिए मारे मारे फिरते हैं और कोई भी चैनल इनको काम नहीं देता . यही हाल हर हिट TRP वाले सीरियल के मैंन लीड कलाकारों के साथ होता है ..सीरियल ऑफ एयर तो इनको ना कोई जानता है , ना कलाकार मानता है .. ये एक गुमनाम भीड़ में गायब हो जाते हैं ..या पेट भरने के लिए चैनल की हर शर्त को मानते हुए पेट भरते  है और  इनके कला  जगत में कला का गणपति ‘दूध” पीता रहता है , या व्यक्तिपूजा करके कुछ ‘राजनीति’ में मंत्री भी बन जाते है ( अपवाद स्वरूप) पर कलाकार बनकर नहीं जी पाते . कुल मिलाकर ऐसे मुनाफाखोर चैनल के उगाही के सामन्तवादी  ठेकेदारी (टाइमपास सीरियलों के EP, TP, CP और ‘पेट भरू” बेरोजगारों की फ़ौज) काल में नाटक “अनहद नाद – Unheard Sounds of Universe”में परफॉर्म करना अपने आप को इस ‘भेड़ चाल कला बाज़ार’ से दूर करना हैं . अब कौन कलाकार इस ‘भेड़ चाल कला बाज़ार’ को नाराज़ करने का जोखिम उठा सकता है ,, कौन हैं जो इनको नाराज़ कर सकता है ... यही है “कला और कलात्मकता” का और “पेट भरने’ और विचार का संघर्ष , और मंथन !


 साथियों  इन  बीहड़ चुनौतियों का सामना जिन कलासाधकों ने किया और अपने अथक और कलात्मक साधना से इस दिव्य स्वप्न को साकार किया है ...वो हैं अश्विनी नांदेडकर ,योगिनी चौक, सायली पावसकर,अमित डियोंडी, वैशाली साल्वे ,तुषार म्हस्के , कोमल खामकर , सिद्धांत साल्वी और विनय म्हात्रे ने २९ मई २०१५ को मुंबई के रवीन्द्र नाट्य मंदिर में प्रथम मंचन से दर्शकों को लोकार्पित किया और तब से अब तक इसका प्रदर्शन निरंतर हो रहा है और दर्शकों का प्रेम और प्रगाड़ हो रहा है .... ...इस  कलात्मक पहल और प्रक्रिया की दशवीं  अद्भुत प्रस्तुति शिवाजी नाट्य मंदिर(मुंबई)  में  28 जनवरी ,2017 को  हुई . हमारे प्रतिबद्ध ‘दर्शकों’ को सलाम ! हमारे दर्शक हमें सतत ‘कला साधना के लिए उत्प्रेरित करते हैं ... हमारे दर्शक हमारी ‘रंग प्रतिबद्धता’ के मजबूत स्तम्भ !


 मुनाफाखोर चैनल के उगाही के सामन्तवादी  ठेकेदार (टाइमपास सीरियलों के EP, TP, CP और ‘पेट भरू” बेरोजगारों की फ़ौज)  नैतिक ,वैचारिक , कलात्मक और सात्विक ‘साधना और सिद्धि’ से डरता है , उनका ‘मेदुं छोटा और पेट बड़ा’ हो जाता है . और वो जीवन भर व्यवहारिकता की आड़ में “पेट की चक्की’ में पीसने का अभिशप्त हैं . उनको उन्मुक्त करने के लिए ‘मिशन और मिशनरी’ होने की ज़रूरत है .. ये एक हिमालय सी चुनौती है .. और हममें “हिन्द महासागर” सी गहराई और ‘कला’ के महा सागरीय मंथन से निकलने वाले ‘हलाहल’ को पीने की तैयारी भी . बकौल नाटक “अनहद नाद – Unheard Sounds of Universe” .... मानवीय विष को ..विष के प्रभाव को निष्क्रियकरने की क्षमता ..केवल और केवल कला में है ..यही कला का मकसद / ध्येय और यही  कला का साध्य है ....!





संक्षिप्त परिचय -

“थिएटर ऑफ रेलेवेंस” नाट्य सिद्धांत के सर्जक व प्रयोगकर्त्ता मंजुल भारद्वाज वह थिएटर शख्सियत हैं, जो राष्ट्रीय चुनौतियों को न सिर्फ स्वीकार करते हैं, बल्कि अपने रंग विचार "थिएटर आफ रेलेवेंस" के माध्यम से वह राष्ट्रीय एजेंडा भी तय करते हैं।

एक अभिनेता के रूप में उन्होंने 16000 से ज्यादा बार मंच से पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।लेखक-निर्देशक के तौर पर 28 से अधिक नाटकों का लेखन और निर्देशन किया है। फेसिलिटेटर के तौर पर इन्होंने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर थियेटर ऑफ रेलेवेंस सिद्धांत के तहत 1000 से अधिक नाट्य कार्यशालाओं का संचालन किया है। वे रंगकर्म को जीवन की चुनौतियों के खिलाफ लड़ने वाला हथियार मानते हैं। मंजुल मुंबई में रहते हैं। उन्हें 09820391859 पर संपर्क किया जा सकता है।

Manjul Bhardwaj’s new Marathi Play ‘Lok-Shastra Savitri ' the Yalgar of Samta !

  Manjul Bhardwaj’s new Marathi Play ‘Lok-Shastra Savitri ' the Yalgar of Samta ! - Kusum Tripathi When I received a call from my old fr...